​रांची। राजधानी रांची स्थित मांडर टोल प्लाजा पर टर्बो ट्रक चालकों से आने-जाने के क्रम में 300 रुपये टोल टैक्स वसूले जाने का जोरदार विरोध हुआ। बुधवार को इस मनमानी वसूली के खिलाफ टर्बो ट्रक चालकों और उनके मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टोल प्लाजा के समक्ष एनएच-75 पर वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया।

​सड़क जाम होने से लगभग आधे घंटे तक एनएच-75 पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित चालकों व ट्रक मालिकों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया जा सका।