चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और दो मिस राउंड गोली बरामद की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध युवकों को धर दबोचा।

पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।