चतरा। जिले में घर से आभूषण चोरी करने और उसे बाजार की दुकानों में बेचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक और चोरी के गहने खरीदने वाले दो ज्वेलर्स दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति कुमार सिंह (पिता/निवासी - ढोढ़ी गांव, मयूरहंड थाना क्षेत्र) - चोरी करने का मुख्य आरोपी,विजय सोनी (निवासी - करमा) - चोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर और संदीप सोनी (निवासी - इटखोरी) - चोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर के रूप में हुई है।पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।