हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी चौक के पास एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, पंडल गोप उर्फ सुरेश गोप, उमेश कुमार यादव, जयनाथ महतो, रवि वर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कंपाउंड में घुसकर मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पर परिवार के सदस्यों और पड़ोसी को भी डराया-धमकाया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि अभी त्योहार चल रहा है और पुलिस नहीं आ पाएगी, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।