रामगढ़। जिले में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों दिलावर खान (पतरातू) और रिंकु सिंह (भुरकुंडा) पर झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए), 2002 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार दोनों अपराधियों को आगामी 3 महीने तक हर सप्ताह संबंधित थाने में हाजिरी लगानी होगी। उनके पास मौजूद किसी भी लाइसेंसी हथियार को तत्काल थाने में जमा कराना अनिवार्य होगा।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।