रामगढ़। रामगढ़ जिला के गोला थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के कुश्टेगढ़ा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दुलमी प्रखंड के प्रियातू गांव निवासी दीपक करमाली की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे डिगेश्वर करमाली के पुत्र थे। दुर्घटना के बाद उन्हें गोला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोला पुलिस शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।

इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है। दीपक की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामगढ़ जिला में बोकारो-रामगढ़ मार्ग और रांची पटना हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। जान और माल का लगातार नुकसान हो रहा है। जिला प्रशासन के लाख चाहने के बावजूद दुर्घटनाएं नहीं रुक पा रही है।