आदित्यपुर। आरआईटी पुलिस ने मीरुडीह साप्ताहिक हाट में घटित राधिका सवैया हत्याकांड के मामले में राजनगर निवासी विजय बानरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। विगत एक नवंबर को घटित इस घटना मामले में मृतिका की रिश्तेदार बसंती सिंकू द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर आरआईटी थाना में कांड संख्या-46/26, दिनांक 02.11.2026, धारा-103 (1) बीएनएस के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वहीं, थाना प्रभारी रविकान्त पराशर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।