देवघर। सार्वजनिक काली पूजा समिति मलहारा की ओर से मंदिर परिसर के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि पिछले 40-45 वर्षो से मलहारा में काली पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इन कार्यक्रमों में ज्यादातर स्थानीय कलाकार ही रहते हैं, जो इलाके की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस बार भी मथुरापुर के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, और चुटीले अंदाज में जहां समाज में फैली कुरीति और अंधविश्वास पर कुठाराघात किया। वहीं नृत्य नाटिका के जरिए छठ की महिमा की प्रस्सुति की। पूरे कार्यक्रम में सबसे अच्छी बात यह थी कि कलाकारों की भाषा बिल्कुल देशज थी, जिससे ग्रामीण सीधा जुड़ाव महसूस कर रहे थे। डॉ. सुनील खवाड़े कहा कि मलहारा के लोगों की सेवा को हमेशा तत्पर रहता हूं। चाहे इलाके के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास हो या जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद हो, मेरे दरवाजे सबों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। मौके पर प्रेमचंद्र राउत उर्फ बूढ़ा राउत, मनोज पांडेय, टिंकू खवाड़े, दीपक दुबे, महेश राउत, रोहित पांडेय, ब्रह्मदेव राउत, बबलू रवानी, विश्वनाथ मंडल, कांग्रेस राउत, विक्की राउत, रोहित राउत, भोला सिंह, राजेश राउत, अनिल राउत, परमात्मा राउत समेत पूजा समिति सदस्यगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जिला
ब्रेकिंग
