जमशेदपुर। खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नियमित जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-7 से हावड़ा के रहने वाले एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होने वाला था।
पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, जिसमें से 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक इतनी बड़ी रकम से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जीआरपी ने नकदी जब्त कर ली है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा कहां से आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच जारी है।
