रांची। गुरुवार को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने अपने अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ 22 नवंबर को होने वाले झारखण्ड विधान सभा की 26वीं (वर्षगाँठ) स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विधायी उत्कृष्टता चयन समिति द्वारा चयनित सदस्य को बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, उत्कृष्ट विधान सभा कर्मियों को स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । पूर्व सदस्यों का सम्मान, खिलाड़ियों का सम्मान, एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। त्रैमासिक पत्रिका 'उड़ान' (104वाँ अंक) एवं अन्य पुस्तक का विमोचन/लोकार्पण भी होगा। स्थापना दिवस समारोह में, आवासन,सुरक्षा तथा यातायात से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में स्पीकर के द्वारा विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 25 एवं 26 नवंबर को आहूत विशेष सत्र के सुचारू संचालन के लिए भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
आज खास
ब्रेकिंग
