रांची।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जनता दल (यूनाईटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव-सह-पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अपने डोरंडा स्थित आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने श्री तिवारी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने धर्मेंद्र तिवारी की सांगठनिक क्षमता और उनकी दूरदर्शिता पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में जनता दल (यूनाईटेड) का सांगठनिक विस्तार तेजी से होगा।
श्री राय ने आशा व्यक्त की कि श्री तिवारी के नेतृत्व में जदयू पश्चिम बंगाल में एनडीए के एक मजबूत और प्रभावी सहयोगी के रूप में उभरकर सामने आएगी, जिससे राज्य में गठबंधन को और अधिक बल मिलेगा।
