नई दिल्ली/रांची। भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह ग्रीनफील्ड टाउनशिप 656.3 एकड़ में विकसित हो रही इस टाउनशिप के इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग ₹469.96 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें आधुनिक सड़कें, भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क और 24×7 बिजली-पानी की सुविधा शामिल है।₹146.2 करोड़ की लागत से बने कमांड कंट्रोल सेंटर (C4) के जरिए ट्रैफिक और सुरक्षा की निगरानी हो रही है। शहर का 37 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र (ग्रीन स्पेस) के लिए आरक्षित है, साथ ही जल संरक्षण के लिए 16 एमएलडी का एसटीपी भी तैयार किया गया है।
आवासीय और व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 72 भूखंडों की ई-नीलामी की योजना है।
झारखंड सरकार का लक्ष्य अगले 5 से 10 वर्षों में रांची को पूर्वी भारत का प्रमुख शैक्षणिक और कौशल विकास केंद्र (नॉलेज हब) बनाना है, ताकि युवाओं का पलायन रुके और राज्य में ही रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
